मूल अधिकार (Fundamental Rights ) in Hindi 2019

नमस्ते दोस्तों , 

आज हम बात करेंगे मूल अधिकार  के बारे में ~ 


संविधान  के भाग  3  में अनुच्छेद  12  से  35  तक में मूल अधिकारों के बारे में विवरण  दिया गया है इस सम्बंध  में सविंधान  निर्माता अमेरिकी संविधान से प्रभावित थे 

संविधान क भाग ३ को " भारत का मैग्नाकार्टा " कहा जाता है जो सर्वथा उचित है | 

संविधान द्वारा बिना किसी भेदभाव के हेर व्यक्ति के लिए मूल अधिकारों के सम्बन्ध में गारंटी  दी गयी है इनमे प्रत्येक व्यक्ति के लिये समानता , सम्मान , राट्रहित  और राष्ट्रीय एकता को समाहित किया गया है 

भारत के संविधान में सात मूल अधिकार दिए गए है ~ 

1. समता का अधिकार ( अनुच्छेद 14 -18 ) 

2. स्वतन्त्रता  का  अधिकार ( अनुच्छेद  19 - 22)

3. शोषण के विरूद्ध अधिकार ( अनुच्छेद 23-24 ) 

4. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25 - 28 )

5. संस्कृति और शिक्षा का  अधिकार ( अनुच्छेद  29 - 30 )

6.  संपत्ति का अधिकार ( अनुच्छेद  31)

7. संविधानिक उपचारो का अधिकार ( अनुच्छेद 32)


 

मूल अधिकार विस्तार में :~ 

१. समता का अधिकार ( अनुच्छेद 14 -18 ) :~

(a)  विधि के समछ समता और विधियों का सामान संरछण  (14)
(b)  धर्म  , मूल , वंश  जन्मस्थान  के आधार पर विभेद का प्रतिषेध (15)
(c)  लोकनियोजन   के विषय  में अवसर की समता (16)
(d)  अस्पृश्यता  का अंत  और उसका आचरण निषिद्ध (17)
(e)  सेना या विद्या सम्बन्धी सम्मान  सिवाय  सभी उपाधियों पर रोक (18)

2. स्वतंत्रता का अधिकार  ( अनुच्छेद 19 - 22) ;~ 

(a) छह  अधिकारों की सुरक्षा  ( वाक्  & अभिव्यक्ति , सम्मलेन , संघ , संचरण ,  निवास , वृति  ) (19)
(b) अपराधों के लिए दोष सिद्धि के सम्बन्ध  में संरछण (20)
(c)  प्राण & दैहिक स्वतंत्रता का संरछण (21)
(d)  प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार (21 a)
(e)  कुछ दशाओं में गिरफ्तारी और निरोध से संरछण (22)

3. शोषण के विरूद्ध   (अनुच्छेद 23-24) :~ 

(a)  बाल  श्रम  पर प्रतिषेध (23)
(b)  कारखानों  आदि में  बच्चों  नियोजन  पर प्रतिषेध 924)

4. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28):~ 


(a)  अंतःकरण और धर्म के अबाध रूप से मानने , आचरण और प्रचार करने की  स्वतंत्रता (25)
(b)  धार्मिक कार्यों के प्रबंधन की सवतंत्रता (26)
(c)  किसी धर्म  की अभिवृद्धि के लिए करों के संदाय के बारे में स्वतंत्रता (27)
(d )  कुछ शिक्षा संस्थाओं में धार्मिक शिक्षा  धार्मिक उपासना में उपस्थित होने के बारे में स्वतंत्रता (28)

5 . संस्कृति और शिक्षा सम्बन्धी अधिकार  (अनुच्छेद 19-30):~ 

(a) अल्पसंख्यकों की भाषा , लिपि और संस्कृति की सुरक्षा  (29)
(b)शिक्षा संस्थाओं की स्थापना  अल्पसंख्यक वर्गों  अधिकार (30)

 6. संविधानिक   उपचारो का अधिकार  (अनुच्छेद 32):~ 

   मूल अधिकारो को प्रवर्तित करने के लिए उच्चतम न्यायलय जाने का अधिकार  शामिल याचिकाएं है (32)
1  .  बंदीप्रत्यच्छीकरण 
2 .  परमादेश 
3 .  प्रतिषेध 
4 .  उत्प्रेषण 
5 .  अधिकार पृछा 

Thank you.





Comments